माधुरी दीक्षित हो या मलाइका अरोड़ा, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो अपने ग्लैमर से यंग एज एक्ट्रेसेस को आज भी कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं जो अपनी हॉटनेस ने यंग एज की एक्ट्रेसेस को ग्लैमर के मामले में मात देती हैं। खास बात ये हैं कि इन एक्ट्रेसेस के बच्चे भी अब जवान हो चले हैं। आज हम उन फिल्मी एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं जिनकी तस्वीरें देखकर फैंस भी हैरान हो जाते हैं। तो ऐसे में हम आज 90 के दशक की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे, जिनकी खूबसूरती के आगे यंग एज एक्ट्रेसेस भी चाय कम पानी लगती हैं।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है माधुरी दीक्षित का। जिनको देखकर ऐसा लगता है कि माधुरी अभी सिर्फ 35 या 36 साल की होंगी, लेकिन असल में उनकी उम्र 55 साल है। माधुरी दीक्षित का बेटा भी 19 साल का हो चुका है। माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती से यंग एज एक्ट्रेसेस को टक्कर दे देती हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती देखकर आप नहीं कह सकते कि वह 49 साल की हैं। एक्ट्रेस हमेशा जवां और दमकती हुई नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान भी 20 साल हो चुका है। एक्टर्स की बोल्ड तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाने लगती हैं।
रवीना टंडन (Raveena Tandon)

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं रवीना टंडन। रवीना आज भी यंग एज एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उन्हें देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस 48 साल की हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 17 साल की हो चुकी हैं।
काजोल (Kajol)

एक्ट्रेस काजोल की खूबसूरती देखकर आप नहीं कह सकते कि वह 48 साल की हैं। एक्टर्स काजोल की बेटी न्यासा देवगन 19 साल की हो चुकी हैं। काजोल पहले से अब बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan)

ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरती की ऐसी उपमा हैं, जिन्हें हर कोई प्रेम करता है। इनके रूप पर उम्र का असर भी पूरी तरह बेअसर है। खूबसूरती के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन 49 साल की उम्र में भी सबको मात देती हैं। ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन 11 साल की हो चुकी हैं।
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

47 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को देखकर ऐसा लगता है कि वह अभी सिर्फ 30 साल की हैं। उनकी खूबसूरती आज भी लोगों को दीवाना बना देती है। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की बेटी 17 साल की हो चुकी हैं।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल है लेकिन आज भी वे 20 साल की एक्ट्रेस को खूबसूरती में टक्कर देती हैं। शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान कुंद्रा भी 10 साल हो चुका है। शिल्पा शेट्टी आज भी अपनी खूबसूरती से यंग एज एक्ट्रेसेस को टक्कर दे देती हैं।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं। श्वेता तिवारी और पलक तिवारी दोनों ही अपने ग्लैमर से फैंस को दीवाना बना देती हैं। श्वेता तिवारी को देखकर ऐसा लगता है कि अभी सिर्फ वो 28 या 30 साल की होंगी, लेकिन असल में उनकी उम्र 42 साल है।