
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा स्कूल में नाटकों में जरूर हिस्सा लेती थी लेकिन उन्होंने कभी एक्टिंग को करियर बनाने का नहीं सोचा था। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही श्रद्धा ने अपनी अदाओं से दीवाना कर लाखों दिलों पर राज किया। एक्ट्रेस के फैंस अपनी फेवरेट कलाकारों के बारे में सब कुछ जानते है और जानने की इच्छा भी रखते है। इतना ही नहीं उन्हें कॉपी भी करते है। वहीं श्रद्धा को भी उनके फैंस बखूबी प्यार देते है। साथ ही इस एक्ट्रेस के दिलफेक फैन है तो बहुत सी बातें जानते ही होंगे लेकिन कई बातें ऐसी है जिन्हे आप भी नहीं जानते।
श्रद्धा कपूर के 7 सीक्रेट्स
1. सोशल मीडिया चैटिंग
श्रद्धा कपूर को फोन पर बात करना ज्यादा पसंद है। व्हाट्सएप चैटिंग या किसी भी तरह की सोशल मीडिया चैटिंग पसंद नहीं करती है।
2. पैंट खरीदना बहुत पसंद है
श्रद्धा कपूर को शॉपिंग का बेहद शौक है। साथ ही उन्हें पैंट खरीदना बहुत पसंद है। उनके पास बहुत सारे पैंट्स के कलेक्शन हैं।
3. समुद्र का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है
श्रद्धा को खुला एरिया पसंद है। उन्हे समुद्र का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है। वे ज्यादातर समुद्र के पास ही रहती हैं इसलिए जब सुबह उठती हैं तो उन्हें समुंदर का नजारा दिखाई देता है।
4. चाय के शौकीन
चाय के शौकीन आपको बेहद मिलेंगे लेकिन श्रद्धा कपूर को चाय पीना पसंद है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे ग्रीन टी पीने लगी हैं।
5. गैजेट्स से दूर रहती हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर
टेक्नालॉजी श्रद्धा को बिलकुल नही पसंद है। टेक्नोलॉजी को लेकर श्रद्धा इतनी क्रेजी भी नहीं हैं वे हर समय टेक्नोलॉजी से जुड़ी रहें। वे कोई भी गैजेट्स ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती।
6. पेट लवर्स है श्रद्धा कपूर
पेट लवर्स तो दुनिया में बहुत है। वहीं श्रद्धा कपूर भी अपने कुत्ते शाईलोह से बहुत प्यार करती हैं। वह अपने फिल्मों के सेट पर भी लेकर जाती है।
7. खूबसूरती का राज हैं पानी
श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत है। शायद उनकी खूबसूरती का राज वह बहुत पानी पीती हैं। दिन में 6 से 7 लीटर या इससे भी ज्यादा।